Edited By Deepak Paul, Updated: 15 May, 2018 12:07 PM
सी.आई.डी. कालोनी में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। मृतक सी.आई.डी. के डी.एस.पी. का कुक था। पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया। सुसाइड नोट में एक पुलिस कर्मचारी को जिम्मेदार बताया। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार...
हिसार(पंकेस): सी.आई.डी. कालोनी में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला को समाप्त कर लिया। मृतक सी.आई.डी. के डी.एस.पी. का कुक था। पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया। सुसाइड नोट में एक पुलिस कर्मचारी को जिम्मेदार बताया। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस कर्मचारी पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
नेपाल के रहने वाले मृतक की पत्नी गीता ने बताया कि उसका पति मोहनलाल सी.आई.डी. के डी.एस.पी. का कुक था। पत्नी ने बताया कि 3 दिन पहले पुलिस कर्मचारी कर्मबीर ने उसके पति के साथ मारपीट की थी। उसके बाद से मोहनलाल परेशान रहने लगा। वह जब सुबह काम पर चली गई और बच्चे स्कूल चले गए तो पीछे से उसके पति ने फांसी का फंदा लगा लिया।
पुलिस के मुताबिक मोहनलाल पिछले कई वर्षों से सी.आई.डी. कालोनी में अपने परिवार के साथ क्वार्टर में रह रहा था सोमवार दोपहर को मोहन लाल ने अपने क्वार्टर फंदा लगा कर जान दे दी। उसकी जेब से एक सुसाइड नोट लिखा हुआ मिला, जिसमें लिखा था कि वह कर्मचारी कर्मबीर द्वारा दी गई परेशानियों से तंग आकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहा है। सिविल लाइन पुलिस ने नामजद कर्मबीर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।