Edited By Rakhi Yadav, Updated: 29 May, 2018 02:36 PM
हरियाणा सरकार ने हरियाणा सिविल सचिवालय में यौन उत्पीडऩ की शिकायतों की सुनवाई करने और महिलाओं को यौन उत्पीडऩ के खिलाफ संरक्षण प्रदान करने के लिए आई.ए.एस. अधिकारी नीरजा शेखर की अध्यक्षता में एक आंतरिक शिकायत....
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने हरियाणा सिविल सचिवालय में यौन उत्पीडऩ की शिकायतों की सुनवाई करने और महिलाओं को यौन उत्पीडऩ के खिलाफ संरक्षण प्रदान करने के लिए आई.ए.एस. अधिकारी नीरजा शेखर की अध्यक्षता में एक आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया है। मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की गई है। उप-महाधिवक्ता नीलम कश्यप, पुस्तकाध्यक्ष आरती चड्डा और अवर सचिव सतबीर सिंह समिति के सदस्य होंगे।