Edited By Rakhi Yadav, Updated: 29 Aug, 2018 09:11 AM
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर पर झूठ बोलने के आरोप लगाए हैं। सोनीपत में तंवर की साइकिल यात्रा के दौरान लगे जाम में फंसी एम्बुलैंस में हुई बच्चे की मौत के मामले में....
चंडीगढ़(धरणी): कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर पर झूठ बोलने के आरोप लगाए हैं। सोनीपत में तंवर की साइकिल यात्रा के दौरान लगे जाम में फंसी एम्बुलैंस में हुई बच्चे की मौत के मामले में तंवर पत्रकारवार्ता करके सफाई पेश कर चुके हैं। विज ने कहा कि आजकल वीडियो का जमाना है। चैनलों पर वीडियो में सरेआम दिखाया जा रहा कि एम्बुलैंस रुकी हुई है।
इनको ऐसी बातें करते हुए शर्म भी नहीं आती। विज ने कहा कि जितने डॉक्टरों ने अभी तक ज्वाइन किया है उतने पहले कभी नहीं हुए। हमारी सरकार ने 555 डॉक्टरों को ज्वाइनिंग लैटर दिए हैं। कांग्रेसियों को जन्म से ही झूठ बोलने की घुट्टी पिलाई जाती है।
देश में बैलेट पेपर व ई.वी.एम. से चुनाव करवाए जाने को लेकर विज ने कहा कि राजनीतिक पार्टियां बाहुबल के आधार पर चुनाव लड़ती हैं। जिनके पास ऐसे एलिमैंट हैं जो बूथ लूटते हैं और ई.वी.एम. आने से जिनका कारोबार ठप्प हो गया है वो ही पार्टियां बैलेट पेपर से चुनाव करवाए जाने की मांग करती हैं।