Edited By Rakhi Yadav, Updated: 18 Jun, 2018 03:19 PM
सेवानिवृत्त आई.ए.एस. प्रदीप कासनी ने कहा कि कांग्रेस में तानाशाही का प्रचलन नहीं है। किसी भी व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत विचाधाराओं का दमन नहीं करना पड़ता है। आर.एस.एस. व भाजपा जहां समाज तोडऩे की...
चंडीगढ़(धरणी): सेवानिवृत्त आई.ए.एस. प्रदीप कासनी ने कहा कि कांग्रेस में तानाशाही का प्रचलन नहीं है। किसी भी व्यक्ति को अपनी व्यक्तिगत विचाधाराओं का दमन नहीं करना पड़ता है। आर.एस.एस. व भाजपा जहां समाज तोडऩे की राजनीति कर रही है। वहीं कांग्रेस सभी जाति व धर्म को साथ लेकर चलने में यकीन रखती है। समानता के सिद्धांत पर कांग्रेस काम करती है।
कासनी ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस संगठित व सबल बनाने के लिए सभी एकजुट है। आज देश को साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ लडऩे के सभी को एकजुट होने की जरूरत है। कासनी ने बताया कि राहुल गांधी के साथ लगभग 1 घंटे चर्चा होने के बाद उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का निर्णय किया।
राहुल गांधी भी राजनीति में नए चेहरों को लाना चाहते हैं। कासनी ने कहा कि मोदी की मिस मैनेजमैंट से छुटकारा दिलवाने की रणनीति में वह जो कर सकते हैं करेंगे। झूठे किए वायदों का आंकलन किया जाएगा व जनता तक ले जाया जाएगा। नई पारी की शुरूआत है सबसे सहयोग मांगेंगे। कांग्रेस को मजबूत करना व भाजपा से छुटकारा दिलवाना उनका लक्ष्य है।