कांग्रेस राजद्रोह खत्म करने पर तुली हम राजद्रोह को कड़ा कानून बनाएंगे : राजनाथ

Edited By kamal, Updated: 09 May, 2019 09:06 AM

congress will put a tight rule on treason rajnath

केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को भोड़सी गांव में जमकर गरजे। उन्होंने विपक्ष को सेना के पराक्रम का सबूत...

गुडग़ांव(ब्यूरो): केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को भोड़सी गांव में जमकर गरजे। उन्होंने विपक्ष को सेना के पराक्रम का सबूत मांगने पर चारों ओर से घेरा। उन्होंने कहा कि बालाकोट एयर स्ट्राइक की घटना के बाद से पूरे विश्व में सेना के पराक्रम की चर्चा हुई पर कांग्रेस इस पर सवालिया निशान लगाते हुए सेना से सबूत मांग रही है। भारत-पाकिस्तान युद्ध के बाद 1971 में बांग्लादेश के अलग होने की घटना का जिक्र करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि उस समय इंदिरा गांधी की सरकार थी और अटल बिहारी विपक्ष के नेता थे।

तब अटल बिहारी ने संसद में इंदिरा गांधी को दुर्गा का अवतार कहा था और इस साहसिक कदम पर उनकी तारीफ की थी। पाकिस्तान से युद्ध जीतने का पूरा श्रेय इंदिरा गांधी को दिया था। आज विपक्ष इसके ठीक विपरीत बालाकोट एयर स्ट्राइक घटना का भाजपा की ओर से जिक्र करने पर भी सवाल उठा रहा है। बालाकोट एयर स्ट्राइक पर सवालिया निशान लगाते हुए कांग्रेस सेना का मनोबल गिरा रही है। राजनाथ सिंह ने कहा कि पिछले 5 सालों में देश विरोधी ताकतों पर जिस तरह नकेल कसी गई वैसा आज तक नहीं हुआ।

सत्ता में आने पर हम राष्ट्रदोह का कानून और सख्त करेंगे जबकि विपक्ष देशद्रोह जैसे कानून को जड़ से खत्म करने पर तुला है। हरियाणा के लोगों को सच्चा राष्ट्रभक्त कहते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोग देश के लिए जीते और मरते हैं। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!