कांग्रेस अब पार्टी सिंबल पर लड़ेगी नपा, जिप व नगर निगम चुनाव (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 16 Jun, 2018 11:19 PM

अब कांग्रेस पार्टी प्रदेश में होने वाले नगर निगम, नगर पालिका व नगर परिषद के चुनाव पार्टी के सिंम्बल पर लड़े जाएंगे, यह कार्यकर्ताओं की मंशा है। यह एलान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने रोहतक में किया। वे आज अपनी साइकिल यात्रा के तीसरे...

रोहतक(दीपक भारद्वाज): अब कांग्रेस पार्टी प्रदेश में होने वाले नगर निगम, नगर पालिका व नगर परिषद के चुनाव पार्टी के सिंम्बल पर लड़े जाएंगे, यह कार्यकर्ताओं की मंशा है। यह एलान कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने रोहतक में किया। वे आज अपनी साइकिल यात्रा के तीसरे चरण के लिए रोहतक में कार्यकर्ता सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। उनकी यह यात्रा अब रोहतक में होगी और इसकी शुरुआत भूपेंद्र सिंह हुड्डा के विधानसभा क्षेत्र गढ़ी सांपला किलोई से होगी।

PunjabKesari

साथ ही उन्होंने कहा कि 2019 के चुनावों में प्रदेश में युवाओं को मौका दिया जाएगा। जिस भी सीट पर बदलाव की जरूरत होगी, वहां पर बदलाव किए जाएंगे। सूरजकुंड में होने वाले भाजपा के सम्मेलन को उन्होंने चाय पकौड़ा पार्टी करार देते हुए कहा कि अब भाजपा के पास कुछ नहीं बचा है। इसलिए अब ये टाइम पास कर रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा प्लेन खरीदने पर भी उन्होंने सवाल उठाया, उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी वर्ग के लिए कोई काम नहीं कर रही है, पहले महंगी गाडिय़ा खरीदी ओर अब प्लेन, सरकार को प्रदेशपर बोझ नहीं लादना चाहिए और इसे रदद् किया जाना चाहिए।

अपनी मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर जवाब देते हुए कहा कि वे हर जिम्मेवारी के लिए तैयार हैं। कोई भी फैसला आला नेताओं का करना है। जो जिम्मेवारी उन्हें सौंपी गई है, उसे वे निभा रहे हैं तथा किसी भी जिम्मेवारी के लिए तैयार हैं। उनका मकसद प्रदेश में बदलाव करना है। जिसके लिए पूरी कांग्रेस पार्टी अपने तरीके से जुटी हुई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!