नगर निगम चुनाव सिंबल पर नहीं लड़ेगी कांग्रेस, बैठक के बाद लिया फैसला

Edited By Deepak Paul, Updated: 29 Nov, 2018 12:45 PM

congress will not contest municipal elections on the symbol

हरियाणा के पांच जिलों में 16 दिसंबर हो होने जा रहे नगर निगम चुनाव पर कांग्रेस सिंबल पर नहीं लड़ेगी। इस बात का फैसला नई दिल्ली में कांग्रेस वार रूम में बैठक के बाद लिया

नई दिल्ली(कुमार कंसल): हरियाणा के पांच जिलों में 16 दिसंबर हो होने जा रहे नगर निगम चुनाव पर कांग्रेस सिंबल पर नहीं लड़ेगी। इस बात का फैसला नई दिल्ली में कांग्रेस वार रूम में बैठक के बाद लिया गया। कांग्रेस नेता पीसी चाको के नेतृत्व में हुई बैठक के बाद बयान दिया कि हरियाणा में हो रहे नगर निगम चुनाव में कांग्रेस सिंबल पर नहीं लड़ेगी।

इस  बैठक में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, विधायक दल की नेता किरण चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा मौजूद थे। तंवर चुनाव सिंबल पर लड़े जाने के पक्ष में थे लेकिन दूसरे नेताओं के एतराज के बाद चुनाव सिंबल पर न लड़े जाने का निर्णय लिया गया।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!