महापुरुषों के नाम पर गाड़ी चलाने वाली कांग्रेस बन चुकी है रेहड़ू : तंवर

Edited By Isha, Updated: 20 Feb, 2020 08:45 AM

congress to drive in the name of great men has become rehru tanwar

भिवानी में अपने समर्थक के घर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने एक ही लय में गठबंधन सरकार के साथ कांग्रेस पर अनेक सवाल खड़े किए। तंवर ने जहां प्रदेश सरकार को केवल.......

भिवानी : भिवानी में अपने समर्थक के घर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने एक ही लय में गठबंधन सरकार के साथ कांग्रेस पर अनेक सवाल खड़े किए। तंवर ने जहां प्रदेश सरकार को केवल नाम की और घाटे की सरकार बताया वहीं उन्होंने कहा कि महापुरुषों के नाम पर गाड़ी चलाने वाली कांग्रेस रेहड़ू बन चुकी है। कांग्रेस का रेहड़ू अब आगे बढऩे की बजाय जहां है वहीं रहेगा।

उन्होंने कहा कि अभी हमने स्वाभिमान दिवस के रूप में जन्मदिन मनाया है और आगे चलकर विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। तंवर ने अपने राजनीतिक धुरविरोधी पूर्व सी.एम. भूपेन्द्र सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज जो कांग्रेस चला रहे हैं वे डर के मारे परोक्ष रूप से सरकार के साथ हो चुके हैं। ये कांग्रेसी ऐसे हैं जिन्होंने खुद कभी संघर्ष नहीं किया, केवल हमें आगे करते रहे। तंवर ने कहा कि आज इन्हीं की बदौलत कांग्रेस गिरावट में है और दिल्ली में करारी हार इसका नतीजा है।

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन बोर्ड प्रशासन से उलझती है तो कभी 134ए के बकाया पैसे के लिए आंदोलन करती है। तंवर ने कहा कि अब जे.जे.पी. के साथ नहीं बल्कि उनकी राह अलग है और अब विपक्ष में रहकर काम करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की 31 सीटें उसके संघर्ष के चलते आईं। अब वाले कांग्रेस नेताओं ने न पहले संघर्ष किया न आगे करेंगे। तंवर ने कहा कि संगठन न बनाने वालों का आज तक संगठन नहीं बना है जबकि हम अब उनसे पहले संगठन खड़ा करेंगे। अब कांग्रेस में केवल गुटबाजी, टांग खिंचाई और भ्रष्टाचार है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!