हाथ से जोड़ो हाथ अभियान का गुरुग्राम से आगाज -कार्यकर्ताओं का जोश बता रहा भाजपा के दिन लदने वाले हैं: करण सिंह दलाल

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 06 Mar, 2023 10:24 PM

congress started campaign in gurgaon

हाथ से जोड़ो हाथ अभियान की शुरुआत गुरुग्राम से हो चुकी है इसी बीच गुरुग्राम नगर निगम चुनाव के प्रभारी बनाए गए पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के सोमवार को कांग्रेस कार्यालय कमान सराय में कार्यकर्ताओं की बैठक की। जिसमें उन्होंने हाथ से जोड़ो हाथ अभियान को...

गुडग़ांव,(ब्यूरो): हाथ से जोड़ो हाथ अभियान की शुरुआत गुरुग्राम से हो चुकी है इसी बीच गुरुग्राम नगर निगम चुनाव के प्रभारी बनाए गए पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल के सोमवार को कांग्रेस कार्यालय कमान सराय में कार्यकर्ताओं की बैठक की। जिसमें उन्होंने हाथ से जोड़ो हाथ अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ नेता वीरेंद्र यादव,पंकज डावर, के एल यादव,राव कमलवीर,सुनीता सहरावत,अमित यादव,कुलदीप कटारिया,अशोक भास्कर,नीशित कटारिया,भारत मदान, गजेंद्र चौहान कृष्ण सैनी, सूबे सिंह यादव,गजे कबलाना, भीम सिंह राठी, दिनेश शर्मा, जिले सिंह,नरेश हसनपुर, धर्मेंद्र मिश्रा, रविराज, संतोख सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

कार्यकर्ताओं के साथ हुई बैठक में तय हुआ कि आगामी 9 मार्च को राजेंद्र पार्क कॉलोनी में हाथ से जोड़ो हाथ अभियान बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने सभी कार्यकर्ताओं को रोजाना कम से कम 10 हजार लोगों से अभियान के तहत लोगों से मिलने को कहा गया इसके अलावा सभी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को यह अभियान शहर के हर गली हर मोहल्ले हर कॉलोनी में चलाने के लिए प्रेरित किया गया। करण सिंह दलाल ने कहा कि राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा के बाद पूरा देश एकजुट हुआ है और पूरा देश अब मोदी की हवा हवाई वाली नीतियों को समझ चुका है। देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार अपराध से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। परेशान देश की जनता अब एक बार फिर से पूरे देश में कांग्रेस की ओर देख रही है। पूर्व मंत्री ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद शुरू हुई हाथ से जोड़ो हाथ अभियान से भाजपा डरी हुई है। भाजपा जानती है कि इस अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी बहुत ही मजबूत होगी जिसको लेकर भाजपा तरह-तरह के हथकंडे भी अपना रही है लेकिन अब भाजपा की दाल कहीं भी गल नहीं रही है क्योंकि भाजपा की पूरी की पूरी दाल ही काली है।

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!