महिला अधिकार रैली में एक साथ नजर आएंगे हुड्डा और तंवर: कांग्रेस

Edited By Shivam, Updated: 29 Sep, 2018 08:19 PM

congress says hooda and tanwar will be together in women rights rally

महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कहा कि भाजपा की सरकार के केंद्र में और हरियाणा प्रदेश में सत्ता में आने के बाद लगातार महिलाओं के साथ अपराधिक मामलों में बढ़ोतरी हुई है। कांग्रेस पार्टी की रविवार को पंचकूला से हरियाणा महिला अधिकार...

पंचकूला(उमंग): महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भाजपा के सत्तासीन होने के बाद लगातार महिलाओं के साथ आपराधिक मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। इसलिए कांग्रेस पार्टी रविवार को पंचकूला से महिला अधिकार यात्रा की शुरूआत कर रही है। रैली की जानकारी देते हुए सुमित्रा चौहान ने कहा कि कल से कांग्रेस की महिला अधिकार रैली निकाली जाएगी जो कि पूरे प्रदेश में दौरा करेगी। उन्होंने बताया कि रैली में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित अन्य नेता शामिल होंगे।

PunjabKesari

चौहान ने कहा कि जब से भाजपा ने केंद्र और प्रदेश में सत्ता संभाली है, तब से लगातार महिलाओं के प्रति आपराधिक मामलों में बढ़ोत्तरी हुई है। उन्होंने कहा कि कल होने वाली महिला अधिकार रैली में कांग्रेस आने वाले चुनावों का बिगुल बजाएगी। रैली का बिगुल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को सत्ताहीन करेगा। कांग्रेस में गुटबाजी पर बोलते हुए सुमित्रा चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक है और पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!