चुनावी जंग : कांग्रेस भी अपने धुरंधरों को उतारने की तैयारी में

Edited By Shivam, Updated: 09 Apr, 2019 12:14 PM

congress ready to election wars

भाजपा के अपने 10 में से 8 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब कांग्रेस भी अपने धुरंधरों को मैदान में उतारने की तैयारी में है।  भाजपा की तरह उसकी भी करनाल और सोनीपत की 2 सीटों पर पेंच फंसा हुआ है जबकि 8 दिग्गज नेताओं की सीटों का फैसला लगभग हो चुका है।...

अम्बाला (रीटा/सुमन): भाजपा के अपने 10 में से 8 उम्मीदवारों की घोषणा के बाद अब कांग्रेस भी अपने धुरंधरों को मैदान में उतारने की तैयारी में है।  भाजपा की तरह उसकी भी करनाल और सोनीपत की 2 सीटों पर पेंच फंसा हुआ है जबकि 8 दिग्गज नेताओं की सीटों का फैसला लगभग हो चुका है। भाजपा ने अपने 5 पुराने सांसदों पर दांव खेला है जबकि 3 नेताओं को पहली बार चुनावी मैदान में उतारा है।

टिकटों के विश्लेषण से लगता है कि पार्टी ने पुराने नेताओं पर भरोसा किया है। अभी हाल ही में पार्टी में शामिल नए मेहमान अरविंद शर्मा व रणवीर गंगवा को फि लहाल कोई खास पद नहीं दिया। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह का नाम पहली सूची में तो नहीं आया लेकिन संभव है दूसरी लिस्ट में उनकी किस्मत साथ दे दे।

हिसार सीट को लेकर भाजपा दुविधा में
भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक भाजपा हिसार की सीट को लेकर फि लहाल दुविधा में है। वैसे यहां से कैप्टन अभिमन्यु, बीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह, सुरेंद्र बरवाला संभावित उम्मीदवार बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी आलाकमान मजबूत उम्मीदवार न मिलने पर बीरेंद्र सिंह को भी लडऩे के लिए कह सकता है।

रोहतक भाजपा के लिए सबसे प्रतिष्ठा की सीट है। वह यहां से ऐसे दमदार प्रत्याशी को लेकर मंथन में जुटी हुई है जो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा की घेरेबंदी कर सके। यहां से अरविंद शर्मा, ओम प्रकाश धनखड़, रणवीर सिंह गंगवा व शमशेर सिंह खरखड़ा के नाम चर्चा में हैं। संभव यह किसी नए चेहरे को यहां से उतारा जाए।

कांग्रेस के 8 नाम लगभग तय
कांग्रेस के भरोसेमंद सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने हरियाणा के लिए 8 नाम तकरीबन फ ाइनल कर लिए हैं। हो सकता है पहली सूची में 8 नामों की घोषणा कर दी जाए। सूत्रों के मुताबिक अम्बाला से शैलजा, कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल, सिरसा से अशोक तंवर, भिवानी से श्रुति चौधरी, हिसार से कुलदीप बिश्नोई, रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा, फ रीदाबाद से अवतार सिंह या फि र करण सिंह दलाल, गुरुग्राम से कैप्टन अजय सिंह के नाम लगभग तय हैं।

सोनीपत से भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर चुनाव लडऩे को कहा जा रहा है जबकि वह फि लहाल इसके लिए राजी नहीं हैं। करनाल में भी अभी पेंच फंसा है। यहां से विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा या उनका बेटा फि र अभी हाल में कांग्रेस में शामिल हुए बीरेंद्र मराठा को उम्मीदवार बनाए जाने की संभावना है। वैसे कुलदीप शर्मा के लिए यह सीट नई नहीं है। उनके पिता चिरंजीलाल शर्मा यहां से 4 बार लोकसभा के सदस्य रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!