Edited By kamal, Updated: 20 Apr, 2019 04:14 PM
सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर ने आज अपना नामांकन पत्र दाखिल...
सिरसा (सतनाम सिंह): सिरसा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अशोक तंवर और जेजेपी प्रत्याशी निर्मल सिंह ने आज अपना नामांकल दाखिल कर दिया है। इस दौरान अशोक तंवर के साथ पंजाब कांग्रेस के नेता राजकुमार वेरका और अशोक तंवर का परिवार मौजूद रहा। वहीं जेजेपी नेता निर्मल सिंह के साथ जेजेपी के संस्थापक अजय चौटाला, आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिन्द, डबवाली की विधायक नैना सिंह चौटाला और जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष निशान सिंह मौजूद रहे।