जहां 3 मीटर से अधिक की नहीं परमिशन वहां 50 फुट तक खोदा: राणा

Edited By Shivam, Updated: 29 Sep, 2018 08:02 PM

congress leader bhupinder rana talked about illegal mining

कांग्रेस की पानीपत रैली में यमुनानगर में यमुना नदी के अंदर चल रही अवैध माइनिंग का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। यह शब्द देर शाम चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस के नेता भूपिंदर राणा ने कहे। राणा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष...

चंडीगढ़ (धरणी): कांग्रेस की पानीपत रैली में यमुनानगर में यमुना नदी के अंदर चल रही अवैध माइनिंग का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा। यह शब्द देर शाम चंडीगढ़ में मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस के नेता भूपिंदर राणा ने कहे। राणा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर साइकिल यात्रा के दौरान यमुनानगर के दर्जनों उन गांवों के लोगों से मिले जहां यमुना नदी में अवैध खनन चल रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि जिन स्थानों पर यमुना में प्रतिदिन 700 टन का टेंडर अलॉट है। 150 स्थानों से 7000 टन निकल सकता है, लेकिन वहां प्रतिदिन 1 लाख 25 हजार टन निकल रहा है। ट्रक ओवर्लोडिड चल रहे हैं।

राणा ने बताया कि नियमानुसार 3 मीटर से ज्यादा खुदाई नहीं हो सकती, लेकिन खनन करने वालों ने वहां 50 फुट से ज्यादा की खुदाई कर दी है। इस गहरी खुदाई के कारण ही हाल में यमुना के साथ सटे एरियाज गुमथला व जठलाना में अनेकों जमींदारों की उपजाऊ भूमि खड़ी फसलों के साथ 2 किलोमीटर एरिया पानी मे समा गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!