Edited By Punjab Kesari, Updated: 17 Mar, 2018 07:51 PM
कांग्रेसी नेता व नांगल चौधरी हलके से पार्टी की टिकट के प्रबल दावेदार अभिमन्यु राव ने कहा कि हाल ही में हुए यू.पी. और बिहार के उपचुनावों ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों की पोल खोल दी है। देश और प्रदेश की जनता भाजपा के शासनकाल से तंग आ चुकी है। आने वाला...
नांगल चौधरी (पंकेस): कांग्रेसी नेता व नांगल चौधरी हलके से पार्टी की टिकट के प्रबल दावेदार अभिमन्यु राव ने कहा कि हाल ही में हुए यू.पी. और बिहार के उपचुनावों ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों की पोल खोल दी है। देश और प्रदेश की जनता भाजपा के शासनकाल से तंग आ चुकी है। आने वाला समय कांग्रेस का है। एक बयान में अभिमन्यु राव ने कहा कि वह नांगल चौधरी क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाए हुए हैं। घर-घर जाकर लोगों को जहां कांग्रेस की कल्याणकारी नीतियों से अवगत करवाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर भाजपा की जनविरोधी नीतियों को लोगों के समक्ष रखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बुरी तरह चरमराई हुई है। भाजपा नेताओं का भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का मुखौटा उतर चुका है। रिश्वत के ऑडियो वायरल हो रहे हैं। दागी लोगों को महत्वपूर्ण पदों पर बैठाया जा रहा है। सरकार से हर वर्ग के लोग दुखी हैं। सरसों बेचने के लिए किसानों को मंडियों में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। प्रदेश की जनता सरकार की हकीकत जान चुकी है। आने वाले चुनावों में जनता भाजपा को सबक सिखाते हुए कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है।