कांग्रेस ने गीता भवन चौक पर किया मटका फोड़, ट्यूब तोड़ प्रदर्शन

Edited By Deepak Paul, Updated: 15 Jul, 2018 10:28 AM

congress launches gta bhatt on geeta bhawan chowk

बिजली-पानी की किल्लत को लेकर शनिवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा मटका फोड़-ट्यूब तोड़ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व करने के लिए पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने इस दौरान भाजपा सरकार पर हमले बोले। अशोक तंवर ने कहा कि कांगे्रस सरकार ने किसी के...

सोनीपत: बिजली-पानी की किल्लत को लेकर शनिवार को कांग्रेस पार्टी द्वारा मटका फोड़-ट्यूब तोड़ प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व करने के लिए पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने इस दौरान भाजपा सरकार पर हमले बोले। अशोक तंवर ने कहा कि कांगे्रस सरकार ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जबकि कैबिनेट मंत्री कविता जैन उनकी सरकार ने पूरे हरियाणा को लूटा है। तंवर ने कहा कि भाजपा सरकार जब से प्रदेश में बनी है, प्रदेशवासी बिजली-पानी के लिए तरस रहे हैं। भाखड़ा बांध से पानी राजस्थान भेजा गया है। जिसके कारण हरियाणा के किसानों को खेत की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है।

यही नहीं, कांगे्रस राज में बिजली की मांग को पूरा करने के लिए जो संयंत्र स्थापित किए थे, उन्हें भी भाजपा सरकार बंद करने की कोशिश कर रही है। दरअसल, बिजली-पानी की समस्या को लेकर कांग्रेस पार्टी द्वारा मटका फोड़-ट्यूब तोड़ प्रदर्शन करने का फैसला किया गया था। जिसके चलते शनिवार को सुबह से ही पी.डब्ल्यू.डी. रैस्ट हाऊस पास स्थित कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकत्र्ता जुटने शुरू हो गए थे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के पहुंचने के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकत्र्ताओं ने सुभाष चौक से होते हुए गीता भवन चौक तक विरोध जलूस निकाला। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!