कांग्रेस सत्ता के लिए लड़ रही है अस्तित्व की लड़ाई: सुभाष बराला

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 18 Apr, 2018 08:04 PM

congress is fighting for power fighting for survival subhash barla

भगवान परशुराम जंयती के उपलक्ष्य में आज चंडीगढ़ रोड़ स्थित परशुराम मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने शिरकत की। इस दौरान बराला ने अपने संबोधन में कहा कि लंबे समय तक...

टोहाना(सुशील सिंगला): भगवान परशुराम जंयती के उपलक्ष्य में आज चंडीगढ़ रोड़ स्थित परशुराम मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने शिरकत की। इस दौरान बराला ने अपने संबोधन में कहा कि लंबे समय तक हमारे देश में मुगलों और अंग्रेजो ने राज किया है।

उन्होने हमारी संस्कृति को बदलने का पूरा प्रयास किया लेकिन ऐसा करने में वे असफल हुए। इसलिए आज हमें अपनी संस्कृति को संजोए रखने की आवश्यक्ता है। जिसके लिए हमारे युवाओं में इसका संचार होना जरूरी है। इस अवसर पर ब्राह्मण सभा द्वारा सुभाष बराला को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा ब्राह्मण समाज में समाजसेवा के कार्यो में अग्रणी रहे लोगों को भी सम्मानित किया गया।

 PunjabKesari
भाजपा अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि कांग्रेस में सत्ता हासिल करना ही फूट का मुख्य कारण है। इसलिए कभी टोपी की तो कभी पटके की बात आती है। उन्होंने राहुल गांधी की रैली पर कहा कि ऐसी रैलियां कांग्रेस पहले भी करती आई है।

उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के कार्यकर्ता केवल सत्ता हासिल करने लिए संघर्ष करते है। उन पार्टियों का सत्यनाश हो जाता है। इसलिए वर्तमान में कांग्रेस पार्टी अपने असिस्त्व की लड़ाई लड़ रही है। हमारी देशहित में कल्याणकारी नीतियों के कारण भाजपा दोबारा से जनता के बीच में आएगी। कांग्रेस का वहीं हाल होने वाला है जो पहले हुआ था।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!