कांग्रेस गठबंधन के शगूफा की तेलंगाना में निकली हवा : जैन

Edited By Deepak Paul, Updated: 13 Dec, 2018 10:42 AM

congress coalition s shagupha winds out in telangana jain

भाजपा हरियाणा प्रभारी अनिल जैन कहा कि कांग्रेस गठबंधन को लेकर जो शगूफा छोड़ रहा था उसकी तेलंगाना विधानसभा में हवा निकल गई। रही बात 5 राज्यों के चुनाव परिणाम का नगर निगम चुनाव में असर का तो इसका कोई भी असर हरियाणा में नहीं होगा। हाल में हुए विधानसभा...

 

हिसार(योगेन्द्र): भाजपा हरियाणा प्रभारी अनिल जैन कहा कि कांग्रेस गठबंधन को लेकर जो शगूफा छोड़ रहा था उसकी तेलंगाना विधानसभा में हवा निकल गई। रही बात 5 राज्यों के चुनाव परिणाम का नगर निगम चुनाव में असर का तो इसका कोई भी असर हरियाणा में नहीं होगा। हाल में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का पूर्वोत्तर से एक राज्य चला गया। हालांकि उसने छत्तीसगढ़ जीता है और राजस्थान,मध्यप्रदेश में भाजपा का कोई नुक्सान नहीं हुआ।

अनिल जैन ने कहा कि हम सिंबल पर खुलकर चुनाव लड़ रहे हैं। जबकि कांग्रेस ने तो चुनाव से पहले ही पराजय स्वीकार कर ली है। इसी के चलते वह बैकडोर से चुनाव लड़ते हुए बिना सिंबल के मैदान में है। डेरा समर्थकों को मनाने का काम करेंगे भाजपा नेता राम रहीम के साथ हुए बर्ताव को लेकर उनके अनुयायी आज भी भाजपा सरकार से नाराज हैं। इसी के चलते वह निकाय चुनाव में भाजपा के खिलाफ लामबंदी कर रहे हैं। अनिल जैन ने कहा कि हम सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास कर रहे हैं। रही बात राम रहीम अनुयायियों की तो उनसे भी बातचीत कर उनकी नाराजगी दूर करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!