‘हरियाणा में कांग्रेस ही कांग्रेस को खा गई, गुटबाजी ने किया कार्यकर्ताओं को मायूस’

Edited By Naveen Dalal, Updated: 29 Jun, 2019 01:34 PM

congress ate the congress in haryana factionalism

राहुल गांधी और हरियाणा कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद द्वारा दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस नेताओं की मीटिंग ली। जिसके बाद कयास लगाए...

सोनीपत(पवन राठी): कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और हरियाणा कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद द्वारा दिल्ली में हरियाणा कांग्रेस के नेताओं की एक मीटिंग ली गई। जिसके बाद कयास लगाए जाने लगे कि हरियाणा कांग्रेस कमेटी में कुछ बदलाव होंगे। लेकिन उसके बाद हरियाणा महिला प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान के इस्तीफे के हरियाणा कांग्रेस पार्टी में इस्तीफा देने वालों की लाइन लग गई। वहीं सुमिता चौहान ने अपने इस्तीफे के पीछे कारण राहुल गांधी का इस्तीफा देना बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ही एक ऐसे व्यक्ति हैं जो कांग्रेस को अच्छी तरह चला सकते हैं। जब से उन्होंने इस्तीफा दिया है उनके इस्तीफे के बाद से वह निराश और हताश है इसलिए उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा में कांग्रेस भारी मतों से जितने वाली थी लेकिन हरियाणा की कांग्रेस, कांग्रेस को ही खा गई है। उनहोंने कहा कि नेताओ ने कांग्रेस को बाट दिया जिसके चलते पार्टी में कार्यकर्ता घुटन महसूस करता है। वहीं उन्होंने कहा कि हरियाणा में हार की जिम्मेदारी हरियाणा के तमाम नेताओं की है और गांधी परिवार के बिना कांग्रेस को चलाना असम्भव है गांधी परिवार ने त्याग किया है राहुल गांधी ने अपना इस्तीफा वापिस लेने की आवश्कता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!