विधानसभा बजट सत्र, ‘भारत माता की जय’ पर भिड़े कांग्रेस व भाजपा सदस्य

Edited By Isha, Updated: 27 Feb, 2020 08:55 AM

congress and bjp members clash over  bharat mata ki jai

भारत माता की जय बोलने को लेकर सदन में आज कांग्रेस तथा भाजपा सदस्यों के बीच काफी विवाद हुआ। यह विवाद करीब 11 मिनट तक चलता रहा, जिससे सदन की कार्रवाई बाधित हुई। इतना ही नहीं...

चंडीगढ़ : भारत माता की जय बोलने को लेकर सदन में आज कांग्रेस तथा भाजपा सदस्यों के बीच काफी विवाद हुआ। यह विवाद करीब 11 मिनट तक चलता रहा, जिससे सदन की कार्रवाई बाधित हुई। इतना ही नहीं स्पीकर को भी बार-बार हस्तक्षेप करना पड़ा तब जाकर सदन शांत हुआ। मजेदार पहलू यह था कि कांग्रेस व भाजपा दोनों दलों के सदस्य भारत माता की जय के नारे लगाने पर तुले हुए थे। 

यह विवाद उस वक्त शुरू हुआ जब प्रश्नकाल के दौरान विधायक जगदीश नायर के एक सवाल का जवाब शिक्षा मंत्री कंवरपाल दे रहे थे तो अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल ने कहा कि कांग्रेस विधायक गीता भुक्कल ने अपनी सीट पर बैठे-बैठे ‘भारत माता की जय’ को लेकर तंज कसा है। इस बात पर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। असीम गोयल ने कांग्रेसियों की तरफ इशारा करते हुए यहां तक बोल दिया कि हर हिंदुस्तानी यह नारा लगाता है लेकिन आप लोगों को अगर शर्म आती है तो क्या आप पाकिस्तानी हो।

यह सुनते ही कांग्रेस विधायक राजेंद्र जून, राव दान सिंह व आफताब अहमद सीटों से खड़े हो गए और कहा कि कोई तकलीफ नहीं है भारत माता की जय बोलते हैं। यह नारा किसी एक दल के लिए पंजीकृत नहीं है। इस बीच असीम गोयल ने सदन के भीतर ही ‘भारत माता की जय’ के नारे लगवाने शुरू कर दिए तो कांग्रेस सदस्यों ने भी यही नारे लगाए। गीता भुक्कल व कई अन्यों ने असीम गोयल से माफी मांगने की मांग भी उठाई लेकिन यह सदन के शोरगुल में दब गई।

विवाद को शांत करने के लिए बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने हस्तक्षेप किया, लेकिन विवाद फिर शुरू हो गया। कांग्रेस विधायक मोहम्मद इलियास ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत माता की जय बोलने का हक उन्हें है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए शहादत दी थी। लेकिन आर.एस.एस. के लोगों ने अंग्रेजों की जूतियां उठाई और गुलामी की है। उन्हें यह अधिकार नहीं। इलियास के इस बयान में आग में घी डालने का काम किया और स्पीकर समेत तमाम भाजपा नेता भड़क गए। ज्ञान चंद गुप्ता ने मोहम्मद इलियास को सदन से नेम करने की चेतावनी तक दे डाली। इस बीच इलियास ने यू-टर्न लिया ओर सदन में ‘भारत माता की जय’ का नारा लगा दिया। जिसका किरण चौधरी व अन्य कांग्रेसियों ने समर्थन किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!