Edited By Isha, Updated: 21 Nov, 2019 01:46 PM
समालखा सब डिवीजन के अंतर्गत गांव व शहर में बिजली के बकाया बिल जमा न कराने पर इसी माह में निगम द्वारा करीब 200 उपभोक्ताओं के कनैक्शन काटे गए। जिन पर करीब निगम द्वारा 10 लाख रुप
समालखा (राकेश) : समालखा सब डिवीजन के अंतर्गत गांव व शहर में बिजली के बकाया बिल जमा न कराने पर इसी माह में निगम द्वारा करीब 200 उपभोक्ताओं के कनैक्शन काटे गए। जिन पर करीब निगम द्वारा 10 लाख रुपए रिकवरी की गई है। फिलहाल निगम की ओर से 20 हजार से अधिक राशि वाले डिफाल्टरों के यहां स्पैशल कनैक्शन काटने का अभियान चलाया हुआ है। बुधवार को भी गठित टीमों द्वारा गांव व शहर में 39 डिफाल्टरों के बिजली कनैक्शन काटे गए। जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपए की रिकवरी की गई।
वहीं दूसरी ओर करनाल विजीलैंस व समालखा सब-डिवीजन की संयुक्त टीम ने शहर मे गुप्त सूचना मिलने पर छापे मारे छापे के दौरान टीम ने एक छोटी फैक्टरी व 5 उपभोक्ता पर बिजली चोरी करने के आरोप मे करीब साढ़े 6 लाख रुपए का जुर्माना ठोका। उल्लेखनीय है कि समालखा सब-डिवीजन के अंतर्गत शहर सहित करीब 17 गांव शामिल किए गए है।
निगम के मुताबिक गांव व शहर में पिछले काफी दिनों से करीब 1100 -1200 ऐसे उपभोक्ता हैं जिन पर निगम का लगभग 3 करोड़ रुपए बकाया है। शहर के भापरा पर नजर डाली जाए तो लगभग 100 उपभोक्ताओं पर करीब 6-7 लाख बकाया है। बिजली के बकाया बिलो को जमा न कराने को लेकर निगम ने डिफाल्टरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिसको लेकर रोजाना गठित टीमो द्वारा शहर व गांव में अभियान तेज कर बिजली कनैक्शन काटे जा रहे है। इसी माह में अब तक निगम द्वारा करीब 200 उपभोक्ताओं के कनैक्शन काटने के साथ-साथ 10 लाख रुपए की रिकवरी की गई।
कनैक्शन काटने व रिकवरी करने के साथ बिजली चोरी पकडऩे का अभियान भी जारी है। उधर कार्यालय में पहुंचे उपभोक्ताओं ने एस.डी.ओ. के समक्ष अधिक बिल आने का दुखड़ा रोया। एस.डी.ओ. ने उनकी समस्याओं का समाधान करवाया। इस संबंध में समालखा सब-डिवीजन के एस.डी.ओ. वतन सेढा ने बताया कि बुधवार को शहर के अलावा गांव पट्टीकल्याणा, किवाना व गवालड़ा में 39 डिफाल्टरों के कनैक्शन काटे गए। जिसमें शहर मे 23 व गांव में 16 शामिल हैं।