देश की अर्थव्यवस्था पर बोले दलाल- हर कोई मनमोहन सिंह को सुनना चाहता है

Edited By Shivam, Updated: 27 Sep, 2019 08:23 PM

cngress leader cmmented on bjp government about national economy

कांग्रेस नेता करण सिहं दलाल ने देश की अर्थव्यवस्था पर भाजपा की केन्द्र सरकार को निशाने पर लिया है। दलाल ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह से बड़ा अर्थ शास्त्री दुनिया भर में कोई नहीं है। देश को आर्थिक बदहाली से बाहर...

पलवल (दिनेश): कांग्रेस नेता करण सिहं दलाल ने देश की अर्थव्यवस्था पर भाजपा की केन्द्र सरकार को निशाने पर लिया है। दलाल ने पूर्व प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि मनमोहन सिंह से बड़ा अर्थ शास्त्री दुनिया भर में कोई नहीं है। देश को आर्थिक बदहाली से बाहर निकालने का रास्ता पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ही दिखा सकते हैं। दलाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने का कार्य किया, लेकिन भाजपा की सरकार में देश भर में आर्थिक मंदी का माहौल बना हुआ है।

दलाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने 10 वर्षों तक देश की सेवा की और गरीब, किसान, मजदूर, व्यापारी व कर्मचारियों के हित में कार्य किया। कांग्रेस के शासन में देश विकास की गति पर आगे बढऩे लगा था, आज फिर हर कोई पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सुनना चाहता है। लोग पुराने दिनों को याद करने लगे हैं।

दलाल ने कहा कि भाजपा ने देश के आर्थिक हालात खराब कर दिए हैं, इसलिए भाजपा के प्रति लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि पिछले पंद्रह दिनों से प्रदेश में कांग्रेस पार्टी का ग्राफ बढ़ा है और भाजपा का ग्राफ कम हुआ है, जिसे देखकर साफ कहा जा सकता है कि आने वाले समय में भाजपा 75 पार करने की बजाय 75 किलोमीटर दूर चली जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!