CM का ट्विटर हैंडल बना समस्याओं के समाधान का अहम जरिया

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Mar, 2021 12:00 PM

cm s twitter handle becomes an important means to solve problems

भिवानी के सिरसा घोघरा की सुमन ने मुख्यमंत्री के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर राशन न मिलने संबंधी एक ट्विट डाला। मुख्यमंत्री की सोशल मीडिया की शिकायत ट्रैकर टीम तुरंत हरकत में आई ओर सरकारी...

चंडीगढ़ (संजय अरोड़ा) : भिवानी के सिरसा घोघरा की सुमन ने मुख्यमंत्री के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर राशन न मिलने संबंधी एक ट्विट डाला। मुख्यमंत्री की सोशल मीडिया की शिकायत ट्रैकर टीम तुरंत हरकत में आई ओर सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार महिला की समस्या का समाधान कुछ ही मिनटों में कर दिया। इसी तरह से सोनीपत के मोहना के रहने वाले दीपक ने एक ट्विट किया उन्होंने प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत प्रोत्साहन राशि न मिलने का दर्द बयां किया। 

इस पर भी तुरंत एक्शन हुआ और कुछ ही देर में दीपक की पत्नी को 5 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि जारी कर दी गई। यह दो ऐसे उदाहरण है जिससे जाहिर होता है कि सोशल मीडिया के जरिए तकनीक का इस्तेमाल करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर किस तरह से लोगों की शिकायतों का निवारण कर रहे हैं और मुख्यमंत्री का खुद का ट्विटर हैंडल लोगों की समस्याओं का तुरंत निदान करने में एक अहम भूमिका अदा कर रहा है।

एक वर्ष में हुआ 84 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा
मुख्यमंत्री के ट्विटर हैंडल पर जनवरी 2020 से लेकर फरवरी 2021 तक करीब एक वर्ष में प्रदेश के लोगों द्वारा कुल 89001 समस्याओं को समाधान के लिए शेयर किया गया, जिन पर तुरंत संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री की सोशल मीडिया टीम द्वारा संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करते  हुए उनमें से 71391 यानी 84 प्रतिशत का समाधान करवा दिया गया और करीब 16 प्रतिशत शिकायतें तर्क संगत नहीं पाई गई। इस अवधि दौरान आई कुल समस्याओं में से अब केवल 4 प्रतिशत यानी 3878 ही लंबित हैं।

सी.एम. खुद हैं सोशल मीडिया पर सक्रिय
उल्लेखनीय हैं कि ट्विटर पर स्वयं मुख्यमंत्री काफी सक्रिय रहते हैं और ट्विटर पर उनको 19 लाख लोग फॉलो करते हैं। जबकि फेसबुक पर भी उनके 7 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं। वे खुद भी अपना ट्विटर हैंडल चलाते हैं और वे खुद काफी सक्रिय रहते हैं। ट्विटर पर शिकायत ट्रैक्टर टीम का आइडिया भी उनकी उपज है और आज यह आइडिया न केवल लोगों की शिकायतों के निवारण का जरिया बन रहा है, बल्कि इससे लोगों की शिकायतों का निवारण भी जल्द होने लगा है।

तकनीक से पहले भी कर चुके हैं भ्रष्टाचार पर चोट
दरअसल मुख्यमंत्री का मानना रहा है कि आधुनिक तकनीक के जरिए भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकता है।  इसी कड़ी में राज्य के 114 से अधिक गांव डिजीटल ग्राम के रूप में विकसित किए जा चुके हैं। इसके साथ ही हरियाणा में 39 विभागों की 542 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध हैं। किसी भी अटल सेवा केंद्र या अंत्योदय सरल केंद्र पर जाकर आमजन दस्तावेज की नकल निकलवा सकते हैं। इस कड़ी में प्रदेशभर में 15,311 अटल सेवा केंद्र एवं करीब 117 अंत्योदय सरल केंद्र बनाए गए हैं।

मुख्यमंत्री हैं संजीदा: मजूमदार
मुख्यमंत्री के आईटी सलाहकार धु्रव मजूमदार का कहना है कि सोशल मीडिया आमजन की समस्याओं का समाधान करने का एक बेहतरीन जरिया है। उनके अनुसार मुख्यमंत्री खुद भी सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। मुख्यमंत्री जनमानस की समस्याओं को लेकर पूरी तरह से संजीदा है। यही वजह है कि उन्होंने टिवटर पर शिकायतों के समाधान के लिए एक शिकायत ट्रैकर टीम बनाई गई है। इसका असर भी नजर आ रहा है। पूरी टीम प्रत्येक ट्विट पर निगाह रखती है। समस्या संबंधी ट्विट पर संबंधित विभाग को फॉरवर्ड किया जाता है। समस्या का स्टेटस चैक करने के बाद उसका समाधान करवाया जाता है।    

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!