भिवानी में सीएम मनोहरलाल ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों को दिया सम्मान

Edited By Deepak Paul, Updated: 26 Jan, 2019 06:39 PM

cm manohar lal flag hoisting in bhiwani honored by freedom fighters

स्थानीय भीम खेल परिसर में आयोजित 70वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रताओं सेनानियों व युद्ध वीरागंनाओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम...

भिवानी(अशोक भारद्वाज): स्थानीय भीम खेल परिसर में आयोजित 70वें गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रताओं सेनानियों व युद्ध वीरागंनाओं को शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की विकासपरक झांकियां प्रदर्शित की गई। पुलिस के कमांडो द्वारा बाईक पर सवार होकर डेयर डेविल शो का प्रदर्शन किया। बाईक पर सवार होकर मुख्यमंत्री ने भी जनता का अभिवादन स्वीकार किया।

PunjabKesari,CM, freedom, fighter

मुख्यमंत्री ने सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अव्वल रहने वाले स्कूलों, झांकियों व परेड में अग्रणीय रहने वाली टुकडिय़ों को भी पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस का यह पर्व हमारे देशभक्तों के त्याग, तप और बलिदान से जुड़ा हुआ है। आजादी हासिल करने के लिए हमें एक लम्बा संघर्ष करना पड़ा। यह गर्व की बात है कि आजादी की लड़ाई के दौरान हरियाणा के लोगों ने वीरता और बलिदान की नई मिसाल कायम की है। आजादी के बाद भी देश की एकता और अखण्डता की रक्षा के लिए कुर्बानी देने में हरियाणा के वीर जवान हमेशा आगे रहे हैं।

PunjabKesari,CM, freedom, fighter

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद राष्ट्र ने उल्लेखनीय प्रगति की है, लेकिन प्रगति की वह मंजिल हासिल करना अभी बाकी है, जिसका सपना हमारे स्वंतत्रता सेनानियों ने देखा था। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं, जिससे देश की अर्थ-व्यवस्था में तेजी आई है। भ्रष्टाचार, काला धन और आतंकवाद के खिलाफ करारी चोट करते हुए जैसा साहसिक कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि 18000 हजार डी ग्रुप की सरकारी नौकरियों को बिना भेदभाव के हमारी सरकार ने दी है। भिवानी में सबसे ज्यादा डी ग्रुप की नौकरियां युवाओं को मिली हैं। भिवानी में तालाबों के सौंदर्यीकरण के लिए दस करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। हमने खिलाडिय़ों को 243 करोड़ की राशि इनाम स्वरूप दी है। शिक्षा एवं चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ किया गया है।  हर जिले में मेडिकल कालेज खोलने की योजना भिवानी में भी खोला जा रहा है। मेडिकल कालेज का नाम पंडित नेकीराम शर्मा के नाम से करने की घोषणा की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!