प्रिंयका गांधी की दादी इमरजेंसी को तो बचा नहीं पाई, ये कांग्रेस को क्या बचाएंगी: सीएम

Edited By Shivam, Updated: 20 Mar, 2019 03:59 PM

cm manohar lal commented on priyanka gandhi about loksabha election

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज प्रदेश के कई जिलों में होली खेलने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सिरसा में आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे। कांग्रेस नेताओं का एकजुट होकर शुरू की जाने वाली यात्रा के सवाल...

सिरसा(सतनाम सिंह): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज प्रदेश के कई जिलों में होली खेलने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सिरसा में आयोजित होली मिलन समारोह में पहुंचे। कांग्रेस नेताओं का एकजुट होकर शुरू की जाने वाली यात्रा के सवाल पर उन्होंने कहा कि विचार उनका अच्छा है, लेकिन संभव नहीं है कि वो एकजुट हो। प्रियंका गांधी के चुनावी मैदान में आने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इमरजेंसी को उनकी दादी नहीं बचा सकी तो कांग्रेस की इस इमरजेंसी को ये क्या बचा पाएंगी?

PunjabKesari, cm khattar

वहीं सीएम ने पहली बार सार्वजनिक मंच से भारतीय जनता पार्टी में छोटे-छोटे मतभेद को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा में मनभेद तो नहीं है पर मतभेद जरूर है। मंच पर बैठे नेताओं की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि "मैं जानता हूं कि इनमें भी कुछ मतभेद है" ऐसे छोटे-छोटे मतभेद हैं, जिन्हें आपस मे दूर कर लें अन्यथा कार्यकर्ताओं से आह्वान करता हूं कि इन नेताओं को मतभेद दूर करने को मजबूर कर दें।

PunjabKesari, cm

यहां मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया और उसके बाद कार्यकर्ताओं के बीच में जाकर फूलों की होली खेली। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए सीएम ने कहा कि लोकसभा का चुनाव है इसलिए हम मिलकर प्रदेश की सभी लोकसभा सीट जीतेंगे। सीएम ने कहा कि हमारा लक्ष्य लोकसभा चुनाव जीतना है, इसलिए हम सब एकजुट होकर काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जल्द ही लोकसभा के प्रत्याशियों का ऐलान हो जाएगा। हमारा गठबंधन जनता से है, हम किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!