हुड्डा की चुनाव लड़ने की चुनौती पर CM ने ली चुटकी, बोले- बेटे की हार से शायद भ्रम नही टूटा

Edited By Isha, Updated: 07 Jul, 2020 12:38 PM

cm khattar took a dig at hooda s challenge of contesting elections

बरोदा विधानसभा उपचुनाव में पूर्व मुख्यमन्त्री भूपेन्द्र सिंह हुडा की चुनाव लडने की चुनौती पर आज मुख्यमन्त्री मनोहर लाल खटटर ने चुटकी लेते हुए कहा कि बरौदा विधानसभा सीट सोनीपत लोकसभा में आती है और सोनीपत लोकसभा

चंडीगढ़(धरणी): बरोदा विधानसभा उपचुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री  भूपेन्द्र सिंह हुडा की चुनाव लडने की चुनौती पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटटर ने चुटकी लेते हुए कहा कि बरौदा विधानसभा सीट सोनीपत लोकसभा में आती है और सोनीपत लोकसभा सीट पर अपनी और रोहतक सीट से पुत्र की हार से शायद हुडा का भ्रम नही टूटा है। मुख्यमंत्री  ने कहा कि बरोदा सीट से आज तक भाजपा ने कोई चुनाव नही जीता है लेकिन इस बार यह रिकार्ड टूटने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री  आज चण्डीगढ में प्रैस से रूबरू हुए और विपक्ष खासतौर पर काग्रेंस पर खूब बरसे।

मुख्यमंत्री  मनोहर लाल पूरी तरह से बरौदा सीट पर जीत को लेकर आश्वस्त दिखे उन्होने कहा कि किसानों के मसीहा बनने का ड्रामा करने वाले विपक्ष ने हमेंशा किसान को बरगलाने और बहकाने का काम किया। विपक्ष ने प्रदेश के किसान को अपनी फसल का रजिस्ट्रेशन करवाने से रोका लेकिन जिन किसानों का किसी प्रकार से फसल का नुक्सान हुआ उनके खाते में आई लाखों की रकम से किसान काफी खुश है और उन्हे देख अन्य किसान भी इस स्कीम से प्रभावित हैं और अपनी फसलों का बढचढ कर रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं। मुख्यमन्त्री ने कहा किसानों के इस फैंसले से यह बात साफ है कि बरोदा सीट पर इस बार भाजपा को बडी जीत दर्ज करने जा रही है।

मुख्यमंत्री राजनीति के मंजे खिलाडी की तरह पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह बात कहने से भी नही चूके कि अगर हुडा को राजनीति करनी आती है तो क्या हमे नही आती। उन्होने कहा कि हरियाणा में उनकी गठबन्धन सरकार मजबूत है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!