Edited By Rakhi Yadav, Updated: 11 Sep, 2018 03:41 PM
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल द्वारा सदन की मर्यादा की उल्लंघना करने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि सदन की मर्यादा.....
चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र में कांग्रेस विधायक करण सिंह दलाल द्वारा सदन की मर्यादा की उल्लंघना करने की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि सदन की मर्यादा बनाये रखना हर जनप्रतिनिधि का दायित्व होता है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि आज जो सदन की मर्यादाएं तोड़ी गई वो अच्छी बात नहीं है। बाकी सत्रों में विधानसभा के नियमों के अनुसार विधानसभा स्पीकर आवश्यक करवाई करेंगे।