Edited By Shivam, Updated: 02 Feb, 2019 06:20 PM
करनाल के कर्ण लेक के पास बने दाना-पानी रेस्टोरेंट पर पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भाजपा कार्यकर्र्ता जींद उपचुनाव में जीत की बधाई दे रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों पर बड़ा बयान देते...
करनाल(केसी आर्या): करनाल के कर्ण लेक के पास बने दाना-पानी रेस्टोरेंट पर पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को भाजपा कार्यकर्र्ता जींद उपचुनाव में जीत की बधाई दे रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि दोनों ही चुनाव एक साथ होने की बजाय अपने समय पर होंगे। वहीं बजट को सभी वर्गों के लिए लाभकारी बताया।
वहीं जींद उपचुनाव पर कहा कि जींद चुनाव के बाद बीजेपी खुश है, विपक्ष एक-दूसरे को हारता देख खुश है। मुख्य मंत्री ने कहा कि जींद के बाद यदि पिहोवा विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो जाएं तो कांग्रेस सुरजेवाला को ही चुनाव लड़वाएगी।