Edited By Manisha rana, Updated: 13 Jun, 2022 01:50 PM
पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल बीमार चल रहे हैं। उन्हें मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है...
डेस्क : पंजाब के पांच बार मुख्यमंत्री रह चुके प्रकाश सिंह बादल बीमार चल रहे हैं। उन्हें मोहाली के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनसे आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर मिलने पहुंचे है। उन्होंने अस्पताल में मिलकर हाल चाल जाना। बता दें कि प्रकाश सिंह बादल को पेट की समस्या के बाद अस्पताल लाया गया है।
बताया जा रहा है कि प्रकाश सिंह बादल को कुछ दिन पहले PGI चंडीगढ़ लाया गया था। उनका पेट और छाती में दर्द के बाद चेकअप कराया गया था। वहां चेकअप के बाद वह वापस लौट गए थे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)