Edited By Rakhi Yadav, Updated: 15 Nov, 2018 08:19 PM
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वीरवार को पिंजौर में बनने वाली फल और सब्जी मंडी का शिलान्यास किया। यहां उन्होंने रोड शो में भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री ...
चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने वीरवार को पिंजौर में बनने वाली फल और सब्जी मंडी का शिलान्यास किया। यहां उन्होंने रोड शो में भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन, अम्बाला के सांसद रतन लाल कटारिया और कालका की विधायक लतिका शर्मा भी उनके साथ थे।
मुख्यमंत्री का काफिला शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुज़रा। जहां सड़क के दोनों ओर खड़ी जनता की भारी भीड़ ने फूलमालाओं से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस इलाके में सेब, फल और सब्जी मंडी बनने से हरियाणा , चड़ीगढ़, मोहाली और हिमाचल के व्यापारियों को फायदा होगा। अभी तक जो सुविधा आजादपुर मंडी व दिल्ली में मिलती थी। वही सुविधा अब पिंजौर में मिल सकेगी।