Edited By vinod kumar, Updated: 04 Apr, 2021 08:01 PM
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्य प्रधान सचिव डी.एस. ढेसी के पिता डॉ. अवतार सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. अवतार सिंह 97 वर्ष के थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा, रविवार सुबह उनका देहांत हो गया। इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डॉ...
चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मुख्य प्रधान सचिव डी.एस. ढेसी के पिता डॉ. अवतार सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. अवतार सिंह 97 वर्ष के थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ा, रविवार सुबह उनका देहांत हो गया। इस पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने डॉ अवतार सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए भगवान से प्रार्थना की। मनोहर लाल ने अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि परमात्मा शोक संतप्त परिजनों को इस दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)