निर्भया फंड का पूरा इस्तेमाल ना होने पर CM खट्टर ने दी सफाई

Edited By Isha, Updated: 03 Dec, 2019 06:48 PM

cm khattar clarified on nirbhaya fund not being fully utilized

हैदराबाद में महिला डॉक्टर को सामूहिक बलात्कार के बाद जिंदा जला दिए जाने की घटना से देशभर में रोष है। लेकिन ऐसे मामलों में बढ़ोतरी के बावजूद अधिकतर राज्य सरकारें उदासीन हैं। महिला सुरक्षा के

डेस्कः हैदराबाद में महिला डॉक्टर को सामूहिक बलात्कार के बाद जिंदा जला दिए जाने की घटना से देशभर में रोष है। लेकिन ऐसे मामलों में बढ़ोतरी के बावजूद अधिकतर राज्य सरकारें उदासीन हैं। महिला सुरक्षा के लिए स्थापित निर्भया फंड में से कुछ राज्यों ने जहां नाममात्र की धनराशि खर्च की तो वहीं कई राज्य विभिन्न मदों में एक भी पाई का उपयोग करने में विफल रहे।

अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से निर्भय फंड पर प्रश्न पूछा गया जिसपर उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा आवश्यकता पड़ने पर उसका उपयोग होता है। गौर रहे कि हरियाणा सरकार को नोटिस जारी किया गया था कि वह इस फंड का इस्तेमास सही तरीके से नहीं करती। इसी को लेकर आज सीएम खट्टर ने सफाई दी।


उन्होंने बताया कि धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में एक विशाल सिख म्यूजियम की स्थापना की जाएगी जिसके लिए जमीन चिन्हित कर ली गई है।  सिख गुरुओं की 10 में से 8 पातशाही कुरुक्षेत्र से संबंध रखती है और सिख गुरुओं को बहुत लगाव रहा है इसलिए यहां उनकी आस्था के कारण धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में विशाल और भव्य म्यूजियम की स्थापना की जाएगी। खट्टर ने कहा कि इसके अलावा 5 एकड़ भूमि पर भारत माता मंदिर भी बनाया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!