Edited By Manisha rana, Updated: 10 Jun, 2020 03:55 PM
यमुनानगर के सैक्टर 15 निवासी 31 वर्षीय अंकुश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अंकुश की यमुनानगर के मीना बाजार में ...
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : यमुनानगर के सैक्टर 15 निवासी 31 वर्षीय अंकुश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक अंकुश की यमुनानगर के मीना बाजार में कपड़े की दुकान थी। मृतक की पत्नी अपने पति की मौत पर चिल्ला-चिल्ला कर अपने जेठ पर आरोप लगा रही है।
मृतक की पत्नी का आरोप है कि उसके पति को उसके जेठ ने परेशान किया हुआ था जिसके चलते वह काफी दुखी था। उसने पुलिस अधिकारियों से अपने जेठ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं यमुनानगर के थाना जगाधरी प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि अंकुश की मौत के मामले में उसकी पत्नी ने अपने जेठ के खिलाफ शिकायत दी है इस मामले में जांच करके कार्रवाई की जाएगी।