कल से ही बदल जाएगी हरियाणा की आबोहवा, बारिश के साथ ओलों की संभावना

Edited By Shivam, Updated: 03 Feb, 2019 05:51 PM

climate of haryana will change from tomorrow

इन दिनों मौसम का मिजाज बदल रहा है, मौसम बदलने का मुख्य कारण पश्चिम विक्षोभ बताया जा रहा है। इस मौसम मेें बारिश व ओले आने की संभावनाएं ज्यादा हो जाती है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो यह मौसम 4 फरवरी से बदलना शुरु...

भिवानी(अशोक): इन दिनों मौसम का मिजाज बदल रहा है, मौसम बदलने का मुख्य कारण पश्चिम विक्षोभ बताया जा रहा है। इस मौसम मेें बारिश व ओले आने की संभावनाएं ज्यादा हो जाती है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो यह मौसम 4 फरवरी से बदलना शुरु हो जाएंगे। जिसमें बारिश आने की भरपूर संभावनाए ज्यादा होती है।

भिवानी कृषि वैज्ञानिक डॉ वेदप्रकाश लुहाच का कहना है कि मौसम वैज्ञानिकों से उनकी जो बातचीत हुई है उसके हिसाब से आने वाली 4 फरवरी से बारिश होने की संभावनाएं ज्यादा हैं। यह बारिश 4 फरवरी से 8 फरवरी तक होगी। उन्होंने यह भी बताया कि बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावनाए दिखाई दे रही हैं। जिससे ओर अधिक ठंड बढऩे के आसार दिखाई दे रहे हैं।

लुहाच ने बताया कि अगर केवल बारिश आती है तो यह किसानों के लिए फायदेमंद हो सकती है। उन्होंने बताया कि बारिश के साथ अगर तेज हवाएं चली तो यह सरसों के फूलों के लिए काफी नुकसान दायक सिद्व होगी। उन्होंने बताया कि इस समय सरसों का फूल पूर्ण रुप से तैयार हो चुका है, हवा नुकसान कर सकती है। अगर बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई तो यह भी किसानों के लिए नुकसान दायक साबित हो सकती है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!