Edited By Rakhi Yadav, Updated: 20 May, 2018 03:33 PM
फरीदाबाद में हड़ताली कर्मचारियों पर नगर निगम कमिश्नर मोहम्मद शाहिद सख्त हो गए है। उन्होंने सफाईकर्मियों को हटाने की कवायद शुरू .....
फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद में हड़ताली कर्मचारियों पर नगर निगम कमिश्नर मोहम्मद शाहिद सख्त हो गए है। उन्होंने सफाईकर्मियों को हटाने की कवायद शुरू कर दी है। इस दौरान उन्होंने ठेके पर लगे दो कंपनियों के 21 लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
जानकारी के अनुसार सफाई कर्मचारियों की लगातार चल रही हड़ताल के चलते ये कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में और भी कर्मचारियों के बाहर होने की उम्मीद है।