शहर में सफाई व्यवस्था बिगड़ी, जगह-जगह लगे गंदगी के ढेर

Edited By Isha, Updated: 22 Dec, 2019 11:23 AM

cleanliness in the city deteriorated piles of dirt piled up everywhere

शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। नगर निगम प्रशासन शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लाखों रुपए खर्च करता है लेकिन परिणाम शहरवासियों की उम्मीदों से परे हैं। शहर की

अम्बाला शहर (कोचर): शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। नगर निगम प्रशासन शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लाखों रुपए खर्च करता है लेकिन परिणाम शहरवासियों की उम्मीदों से परे हैं। शहर की सड़कों पर जगह-जगह गंदगी के ढेरों ने स्थानीय लोगों का जीना दूभर कर दिया है। निगम कर्मियों द्वारा रोजाना गंदगी नहीं उठाई जा रही है, जिससे गंदगी पर आवारा पशु मुंह मार रहे है। अगर शहर के मौजूदा हालातों पर नजर डाली जाए तो बांस बाजार के बीच में बनाए गए डंपिंग जोन का सबसे बुरा हाल है जहां कई-कई दिनों तक गंदगी ही नहीं उठाई जाती है। 

नगर निगम सफाई कर्मचारियों द्वारा शहर की कालोनियां, चौक-चौराहे, सड़क किनारे रखे कूड़ेदान व सरकारी संस्थानों से समय पर कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। निगम की सफाई व्यवस्था केवल कागजों में ही हो रही है। शनिवार को पंजाब केसरी की टीम ने खुद शहर में कई जगहों पर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया तो एक या दो नहीं बल्कि कई जगहों पर हालात बद से बदतर सामने आए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!