Edited By Isha, Updated: 26 Mar, 2022 03:37 PM
शुक्रवार सुबह अशोक नगर में सरकारी स्कूल के पास शुक्रवार सुबह छात्रों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि एक छात्र को उसके सहपाठी और भाई ने पीठ में चाकू मार दिया। पीठ में चाकू ल
फतेहाबाद: शुक्रवार सुबह अशोक नगर में सरकारी स्कूल के पास सुबह छात्रों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि एक छात्र को उसके सहपाठी और भाई ने पीठ में चाकू मार दिया। पीठ में चाकू लगने से छात्र नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को आसपास के लोगों ने अस्पताल में दाखिल करवाया है। यहां घायल छात्र का उपचार चल रहा है।
मामले के मुताबिक शहर के अशोक नगर निवासी 14 वर्षीय रोहन जो कि अशोक नगर में स्थित सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता है। शुक्रवार सुबह वह स्कूल जा रहा था, इस दौरान उसके सहपाठी भी साथ थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान रोहन ने अपने दोस्त को मजाक में मुक्का मार दिया, जिससे दोनों में झगड़ा हो गया। छात्र ने अपने भाई को फोन करके बुला दिया।
इस दौरान सहपाठी और उसका भाई पीछे से आए और रोहन के पीठ में चाकू घोंप दिया, जिससे रोहन घायल होकर वहीं पर गिर गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामले में वीडियो भी सामने आया है जिसमें छात्रों का आपस में झगड़ा हो रहा है।