Edited By Isha, Updated: 06 Dec, 2019 12:25 PM
एक समय में रैफरल अस्पताल बनकर रह गए आदमपुर के नागरिक अस्पताल में करीब 2 साल से मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में लगातार विस्तार हो रहा है। इसी कड़ी में 4 दिसम्बर का दिन.....
मंडी आदमपुर (गोयल/भारद्वाज) : एक समय में रैफरल अस्पताल बनकर रह गए आदमपुर के नागरिक अस्पताल में करीब 2 साल से मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं में लगातार विस्तार हो रहा है। इसी कड़ी में 4 दिसम्बर का दिन आदमपुर के सरकारी अस्पताल के इतिहास में लिखा गया।
ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बुधवार को आदमपुर के नागरिक अस्पताल के इतिहास में 37 साल बाद दूसरी बार सिजेरियन डिलीवरी से एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इसी के साथ ही आदमपुर के सरकारी अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी की सुविधा भी शुरू हो गई। करीब 37 साल पहले 1982 में पहली सिजेरियन डिलीवरी की गई थी।
अब से पहले तक यहां पर केवल नोर्मल डिलीवरी ही करवाई जाती थी। लेकिन आपात स्थिति में सिजेरियन डिलीवरी के लिए महिलाओं को या तो निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता था या फिर अग्रोहा या हिसार ले जाना पड़ता था। जिससे कई बार काफी गंभीर स्थिति का भी सामना मरीजों को करना पड़ जाता था।