Edited By Rakhi Yadav, Updated: 18 Aug, 2018 04:05 PM
यमुनानगर सीआईए 2 की टीम ने 100 ग्राम स्मैक के साथ रिज़वान नाम के युवक को पकड़ा है। उसे ओल्ड सहारनपुर रोड के फतेहपुर पुल के पास....
यमुनानगर(सुमित ओबरॉय): यमुनानगर सीआईए 2 की टीम ने 100 ग्राम स्मैक के साथ रिज़वान नाम के युवक को पकड़ा है। उसे ओल्ड सहारनपुर रोड के फतेहपुर पुल के पास से पकड़ा गया। इस स्मैक की कीमत बाजार में लगभग 10 लाख के करीब है। सीआईए टू इंस्पेक्टर श्री भगवान ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।