भाजपा की मैराथन बैठक में लोकसभा प्रत्याशियों पर मंथन

Edited By Deepak Paul, Updated: 19 Mar, 2019 09:37 AM

churning on lok sabha candidates in bjp s marathon meeting

हरियाणा भाजपा की लोकसभा चुनाव संचालन समिति की मैराथन बैठक में हरियाणा...

फरीदाबाद(महावीर): हरियाणा भाजपा की लोकसभा चुनाव संचालन समिति की मैराथन बैठक में हरियाणा के 10 लोकसभा प्रत्याशियों के नाम तय किए गए। बैठक के बाद इन 10 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों पर अंतिम निर्णय लेने के लिए गेंद केंद्रीय चुनाव समिति के पाले में है। लगभग 4 घंटे चली हरियाणा भाजपा की लोकसभा चुनाव संचालन समिति की बैठक केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के दिल्ली निवास पर हुई।

बैठक में लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र, सहप्रभारी विश्वास सारंग, प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. अनिल जैन, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह, कृष्णपाल गुर्जर, मंत्री रामबिलास शर्मा, ओमप्रकाश धनखड़, अनिल विज,कैप्टन अभिमन्यु, प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भट्ट, राष्ट्रीय सचिव सुधा यादव, सांसद रतनल लाल कटारिया, महिला मोर्चा की अध्यक्ष निर्मला बैरागी, प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी मौजूद रहे। बैठक शुरू होने से पूर्व सभी भाजपा नेताओं ने गोवा के दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पार्रिकर को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रत्याशी के लिए आवेदन देने वाले नेताओं के साथ-साथ जीत दिलवाने वाले उम्मीदवारों के नाम सूचीबद्ध किए। इस क्रमवार बनाई प्रत्याशियों की सूची को केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा व केंद्रीय चुनाव समिति इन नामों में से 10 नामों पर अंतिम मुहर लगाएगी। फरीदाबाद और गुरुग्राम सीट पर कृष्णपाल गुर्जर और राव इंद्रजीत के नाम के अलावा किसी अन्य ने आवेदन ही नहीं किया, इसलिए उक्त लोकसभा क्षेत्रों में मौजूदा सांसदों के नामों पर ही मुहर लगाई गई।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन ने मीडिया से कहा कि भाजपा हरियाणा में लोकसभा चुनावों में किसी भी अन्य राजनीतिक दल के साथ समझौता नहीं करेगी व कमल के निशान पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। कुरुक्षेत्र व करनाल में भाजपा अपने प्रत्याशी बदलेगी, वहीं सिरसा व हिसार से ऐसे चेहरों पर दाव लगाया जाएगा जोकि पार्टी को जीत दिलवाए।

हरियाणा लोकसभा सीटों के सम्भावित प्रत्याशियों की सूची
फरीदाबाद : कृष्णपाल गुर्जर
गुरुग्राम : राव इंद्रजीत सिंह
अम्बाला : रतन लाल कटारिया
रोहतक : अरविंद शर्मा, ओमप्रकाश धनखड़, शमशेर सिंह खरकड़ा
हिसार :  केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के पुत्र बृजेंद्र सिंह, बीरेंद्र सिंह, कैप्टन अभिमन्यु, अशोक गोयल,
कुरुक्षेत्र : धुमन सिंह किरमिच, पवन सैनी, नायब सैनी
भिवानी-महेंद्रगढ़ : धर्मबीर, सुधा यादव, डॉ. अभय सिंह यादव, सोमवीर सांगवान
करनाल :  संजय भाटिया, चंद्रप्रकाश कथूरिया, रामबिलास शर्मा
सोनीपत :  केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के पुत्र बृजेंद्र सिंह, रमेश कौशिक, राजीव जैन 
सिरसा : सुनीता दुग्गल, हंसराज हंस

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!