Edited By Manisha rana, Updated: 05 Apr, 2021 11:24 AM
उपमंडल के गांव अरडाना में शादी में फायरिंग के दौरान एक बच्चा गोली लगने से घायल हो गया। घायल बच्चे को करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया...
असंध : उपमंडल के गांव अरडाना में शादी में फायरिंग के दौरान एक बच्चा गोली लगने से घायल हो गया। घायल बच्चे को करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गांव अरडाना में राजबीर के घर लड़की की बारात मांडी (पानीपत) से आई हुई थी। इस दौरान बाराती मौज-मस्ती करते हुए डी.जे. पर नाच रहे थे। वही प्रिंस (12) रेहड़ा (जींद) भी अपने मामा के घर आया था।
वह भी गली में खड़ा हुआ बारात को देख रहा था। तभी दूल्हे के जीजा ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से बच्चा घायल हो गया जिसको पहले असन्ध लाया गया लेकिन नाजुक हालत को देखते हुए करनाल के निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया। बता दें कि बच्चे को लगी गोली निकाल दी गई है। बच्चे का इलाज चल रहा है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)