Edited By Manisha rana, Updated: 07 Jun, 2020 01:58 PM
दादरी शहर की मुथरी घाटी में शुक्रवार देर सांय घर में पानी के हौद में गिरने से 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों...
चरखी दादरी : दादरी शहर की मुथरी घाटी में शुक्रवार देर सांय घर में पानी के हौद में गिरने से 8 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है।
जानकारी अनुसार मुथरी घाटी अशोक कुमार का 8 वर्षीय बेटा आशीष नहाने के लिए घर के आंगन में बनी हौद में बाल्टी से पानी निकाल रहा था और असंतुलित होकर हौद में गिर गया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य अपने कार्य में व्यस्त थे। जिसके चलते किसी का ध्यान आशीष की तरफ नहीं गया। जब आशीष कहीं दिखाई नहीं दिया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरु की। जब परिजनों ने हौद के अंदर झांककर देखा तो उनकी आंखें फटी रह गई। परिजनों ने उसे बाहर निकाला और सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया। मासूम की मौत को लेकर परिजनों व आसपास के लोगों में मातम पसर गया।