यमुनानगर के दो दिवसीय दौरे पर कल निकलेंगे मुख्यमंत्री मनोहर, रोड शो में जनता से होंगे रूबरू

Edited By Shivam, Updated: 30 Aug, 2018 06:46 PM

chief minister manohar will tomorrow on a two day tour of yamunanagar

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 31 अगस्त व 1 सितम्बर 2018 को यमुनानगर के दौरे पर होंगे। 31 अगस्त को रोड शौ के दौरान जनता से रूबरू होंगे। इस दो दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी देते हुए यमुना नगर के एमएलए घनश्याम दास...

यमुनानगर(सुमित): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 31 अगस्त व 1 सितम्बर 2018 को यमुनानगर के दौरे पर होंगे। 31 अगस्त को रोड शौ के दौरान जनता से रूबरू होंगे। इस दो दिवसीय कार्यक्रम की जानकारी देते हुए यमुना नगर के एमएलए घनश्याम दास अरोड़ा ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 31 अगस्त 2018 को स्टेशन चौक से सायं 4 बजे रोड शौ शुरू करेंगे।

PunjabKesari

रोड शो महाराजा अग्रसैन रेलवे स्टेशन चौक से होते हुए भगत सिंह चौक, फुव्वारा चौंक, गुरू नानक खालसा कालेज, आजाद नगर की मुख्य सड़कों से होते हुए शास्त्री कालोनी व राणा प्रताप पार्क से होते हुए प्यारा चौक पहुंचेगा। वहां से होते हुए नेहरू पार्क, यमुना कल्ब, भगवान परशुराम चौक से होते हुए भगत सिंह पार्क, सरनी चौक पर सम्पन्न होगा। उन्होंने बताया कि रोड शो के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का शहर की जनता द्वारा जगह-जगह पर व शहर के मुख्य चौंको पर स्वागत किया जाएगा।

PunjabKesari

घनश्याम दास अरोड़ा ने बताया कि सीएम रोड शो के माध्यम से सीधे जनता से रूबरू होंगे। रोड शो के दौरान सरकार ने जो जनहित के कार्य किये हैं, सरकार की नीतियों के बारे में जनता को बताएंगे। इसके साथ ही माननीय मुख्यमंत्री यमुनानगर में 200 बेड बिस्तर के सिविल अस्पताल का शिल्यान्यास करेंगे। स्वर्ण जयंती पार्क का शिल्यान्यास करेंगे। निगम के नए भवन का शिल्यान्यास करेंगे। बाडीमाजरा ताजकपुर के पास डब्ल्यूजेसी के पर नया पुल बनना है, उसका शिल्यान्यास करेंगे। वहीं सीएम के इस दौरे से जिले की जनता को काफी उम्मीदें हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!