सीएम खट्टर ने कांग्रेस को बताया बीबीसी पार्टी, मंत्री बीरेन्द्र के ठहाकों से गूंजा हाल (VIDEO)

Edited By Shivam, Updated: 06 Jul, 2018 10:28 PM

शुक्रवार को उकलाना के आशीर्वाद गार्डन में भाजपा का हलका स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भाजपा के हिसार जिले के प्रभारी व केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष...

उकलाना(पासाराम): शुक्रवार को उकलाना के आशीर्वाद गार्डन में भाजपा का हलका स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भाजपा के हिसार जिले के प्रभारी व केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने शिरकत की। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, राज्यसभा सदस्य पूर्व जनरल डीपी वत्स, चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने शिरकत की। हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल व पूर्व प्रत्याशी सीमा गैबीपुर ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला को सम्मानित किया। इस मौके पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व चेयरमैन गुरमेश बिश्रोई ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह उकलाना हलके के कार्यकर्ताओं से रू-ब-रू हुए और कार्यकर्ताओं को जीत का टिप्स दिया और कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोडऩे का काम करें ताकि आने वाले चुनावों में भाजपा लोकसभा की दस की दस सीटों व विधानसभा की 70 सीटों पर विजयी हो सके। 

जो पांच बार सत्ता में रहे वो अब एसवाइएल का मुद्दा उठा रहे हैं: बीरेंद्र सिंह
केंद्रीय इस्पात मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि 50 साल में जिनका 5 बार राज आया, वो अब एसवाईएल की बात कर रहे हैं। उनके पेट में दोबारा से लूट की भूख है, उसे वो मिटाना चाहते हंै, इसलिए लोगों को गुमराह कर रहे है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि यात्रा की बात करने वाले आज किसानों की लड़ाई की बात कर रहे है। लेकिन उन्होंने किसानों की जमीन उधोगपतियों को बेची। 

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को बताया बीबीसी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कांग्रेस को बीबीसी उद्योग बताया और कहा कि बदली, भ्रष्टाचार व सीएलयू का बोलबाला कांग्रेस सरकार में रहा है। वहीं इनेलो को इंडियन नेशनल लुटेरा पार्टी बताया। किसानों को लेकर सरकार द्वारा उठाये गए कदम की प्रशंसा की।

केन्द्रीय मंत्री चौधरी बिरेन्द्र सिंह के भाषण में ठहाको से गूंजा हाल
भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में जब केन्द्रीय इस्पात मंत्री बिरेन्द्र सिंह बोल रहे थे तो उनके ठेठ हरियाणवी अंदाज में बाते सुनकर लोग ठहाके लगाते नजर आए। बिरेन्द्र सिंह ने जब अपनी पत्नी प्रेमलता का जिक्र किया तो सीएम मनोहर लाल की ओर ईशारा करते हुए बोले कि सीएम साहब आपको तो यह अनुभव नहीं है बस इतना सुनकर सम्मेलन हाल हंसी से गूंज उठा।

 एचपीएससी के पूर्व चेयरमैन गुरमेश बिश्नोई ने भाजपा ज्वाइन की
हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन (एचपीएससी) के पूर्व चेयरमैन गुरमेश बिश्नोई ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए ।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बिश्नोई के भाजपा में शामिल होने की मंच से घोषणा की। गुरमेश बिश्नोई ने भाजपा पार्टी में अपनी आस्था जताई और कहा कि वह यहां केवल सेवा करने आये हैं, राजनीति नहीं और वह कहीं से भी टिकट नही मांग रहे। गुरमेश बिश्नोई ने अपने भाषण में भजनलाल का भी जिक्र किया और कुलदीप बिश्नोई को दोबारा भाजपा में लाने की बात कही।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!