हर घर तिरंगा अभियान के तहत मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Aug, 2022 03:29 PM

chief minister manohar lal hoisted the tricolor at his residence

देशभर में मनाए जा रहे हर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने आवास संत कबीर कुटीर पर तिरंगा फहरा ...

चंडीगढ़ (धरणी) : देशभर में मनाए जा रहे हर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने आवास संत कबीर कुटीर पर तिरंगा फहरा कर इस राष्ट्रीय पर्व में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। 

बता दें कि सीएम खट्टर ने रविवार को चंडीगढ़ में अपने आवास संत कबीर कुटीर पर तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि तिरंगा हर भारतीय का गर्व है। देश के सभी नागरिक एक साथ मिलकर अपने घरों पर तिरंगा लगाकर कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि देश भक्ति को बढ़ावा देने और देश के प्रति अपने जज्बे को सलाम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस अनूठे अभियान की शुरुआत की थी। देशवासियों से आह्वान किया था कि वह 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा लगाएं। मुझे खुशी है कि सभी हरियाणावासियों ने अपने घरों पर तिरंगा लगाकर इस अभियान में अपनी अहम भूमिका दर्ज करवाई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!