मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Edited By Isha, Updated: 22 Jul, 2022 12:07 PM

chief minister greets the countrymen on national flag adoption day

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इतिहास में 22 जुलाई का दिन हर भारतीय के लिए काफी महत्वपूर्ण है। रंग, रूप, वेष, भूषा से चाहे हम कितने भी अनेक

चंडीगढ़(चंद्रशेखर धरणी): मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इतिहास में 22 जुलाई का दिन हर भारतीय के लिए काफी महत्वपूर्ण है। रंग, रूप, वेष, भूषा से चाहे हम कितने भी अनेक हों, लेकिन तिरंगे के नीचे जब खड़े होते हैं तो हम एक हैं, भारतीय हैं। आज उसी भारत के गौरव तिरंगे का अंगीकरण दिवस है। इस शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों और देशवासियों को हार्दिक बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से इस वर्ष यह दिवस पूरे देश में और ज्यादा जोश के साथ मनाया जा रहा है। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1947 में आज ही के दिन हमारे राष्ट्रीय ध्वज को अंगीकार किया गया था। एकता, अखंडता एवं बलिदान का प्रतीक हमारा राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' हम सभी को मातृभूमि की सेवा में निरंतर समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय ध्वज की यात्रा पहले औपनिवेशिक शासन से मुक्ति के संघर्ष का प्रतीक थी और आज यह एक स्वतंत्र भारत का प्रतीक है। भारत का राष्ट्रीय ध्वज अंगीकरण दिवस एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन है जो न केवल राष्ट्रीय गौरव का प्रतिनिधित्व करता है बल्कि बाहरी दुनिया को यह संदेश भी देता है कि भारत किसी भी बाहरी उत्पीड़न का जवाब देने के लिए स्वतंत्र और सक्षम है।

 

मनोहर लाल ने कहा कि इस वर्ष जब हम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 'आजादी का अमृत महोत्सव' मना रहे हैं तो हम 'हर घर तिरंगा' आंदोलन को मजबूत करें। सभी देशवासी आगामी 13 से 15 अगस्त तक अपने घर की छत पर तिरंगा फहराने का संकल्प लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि देशवासी राष्‍ट्रीय झंडे को शान से फहराएं और इस दौरान ध्‍वज की संहिता का पालन करें और तिरंगे की शान में कोई कमी ना आने दें। उन्होंने कहा कि तिरंगा 130 करोड़ भारतीयों की पहचान है जो देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा भी देता है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!