Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Mar, 2018 02:24 PM
विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लेते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो प्रदेश में मजबूती के साथ खड़ी है। अगर तीसरा मोर्चा बनता है तो कांग्रेस और भाजपा को छोड़ वे किसी भी दल के साथ थर्ड फ्रंट में जुड़ने को तैयार हैं। भाजपा के साथ उनका कोई गठबंधन...
सोनीपत(ब्यूरो): विपक्षी पार्टियों को निशाने पर लेते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो प्रदेश में मजबूती के साथ खड़ी है। अगर तीसरा मोर्चा बनता है तो कांग्रेस और भाजपा को छोड़ वे किसी भी दल के साथ थर्ड फ्रंट में जुड़ने को तैयार हैं। भाजपा के साथ उनका कोई गठबंधन नहीं होगा और थर्ड फ्रंट में अगर कांग्रेस होगी तो भी इनेलो शामिल नहीं होगी। चौटाला ने कहा कि उनकी प्राथमिकता में एसवाईएल नहर का पानी लाना है।
इसके लिए एक मई से तोशाम से जेल भरो आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदेश के सीएम ईमानदारी का ढिंढोरा पीटते हैं, जबकि उनके मंत्री कमाई के साधन खत्म होने की वजह से इसी ऑनलाइन का विरोध कर रहे हैं। अगर मंत्री और विधायकों का विरोध झेलने के बावजूद सीएम अपने फैसले पर रहते हैं, तो वे उनका धन्यवाद करेंगे।