कांग्रेस में परिवारवाद का कब्जा कायम, कार्यकर्ता आगे बढ़ ही नहीं सकता: चौहान

Edited By Shivam, Updated: 01 Jun, 2020 02:41 PM

chauhan said worker in congress cannot move forward

हरियाणा बीजेपी की नेत्री सुमित्रा चौहान ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता बहुत दबा, कुचला और बंटा हुआ महसूस करता था। कुछ परिवारों ने गांधी परिवार से लेकर चाहे हुड्डा, शैलजा  और या फिर किरण चौधरी परिवार हो, इस तरीके से कब्जा कायम है कि आम कार्यकर्ता...

चंडीगढ़ (धरणी): हरियाणा बीजेपी की नेत्री सुमित्रा चौहान ने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता बहुत दबा, कुचला और बंटा हुआ महसूस करता था। कुछ परिवारों ने गांधी परिवार से लेकर चाहे हुड्डा, शैलजा  और या फिर किरण चौधरी परिवार हो, इस तरीके से कब्जा कायम है कि आम कार्यकर्ता आगे बढ़ ही नहीं सकता। उसे दबा दिया जाता है, कुचल दिया जाता है और मेहनत करने वाले कार्यकर्ता की कोई पूछ नहीं है।

सुमित्रा ने कहा कि बीजेपी में शामिल हुए उन्हें 9 माह पूरे होने को हैं। वे कांग्रेस में उच्च पदों पर रही और मैंने इंडिपेंडेंटली काम किया, लेकिन भारतीय जनता पार्टी में एक आम कार्यकर्ता हैं, इसके बावजूद कांग्रेस के पदों से ज्यादा सम्मान बीजेपी में मिल रहा है। उन्होंने कहा कि ये आम लोगों की पार्टी है जहां सबको पूर्णतय सम्मान मिलता है।

उन्होंने कहा कि आज भी उनकी कांग्रेस के बहुत से लोगों से निरंतर बात होती है जो पार्टी में दबा और कुचला हुआ महसूस करते हैं। सुमित्रा चौहान ने कहा कि कांग्रेस के बहुत से लोग बीजेपी में आना चाहते हैं, जो कांग्रेस में गुटन महसूस करते हैं। क्योंकि ये महज कुछ परिवारों के कब्जे में हैं।

सुमित्रा चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को उन्हें समझने का समय चाहिए था। बीजेपी की जितने मोर्चों की बैठकें हुई, वह उनमें भाग लेती रही हैं और उन्होंने भी प्रदेश अध्यक्ष को बोला था कि उन्हें कुछ समय पार्टी को समझने के लिए चाहिए। सुमित्रा चौहान ने कहा कि कांग्रेस की दुर्गति से उन्हें बहुत पीड़ा थी। जब मैंने पार्टी छोड़ी थी 19 दिन रोने के बाद मैं वहां से आई थी। क्योंकि पार्टी माँ होती है उसके बाद अब भाजपा पार्टी मेरी माँ है। अगर मैं 10 वर्ष पहले पार्टी से आ जाती तो और अच्छा होता। आज कांग्रेस वो नहीं बची जो आजाद भारत की कांग्रेस थी। कुछ परिवारों ने कांग्रेस पर कब्जा कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!