‘हॉट सीट’ पर एक ही परिवार में चौधर की जंग!

Edited By Deepak Paul, Updated: 12 Aug, 2018 11:58 AM

chauddar jung in the same family on  hot seat

पंजाब की सीमा के साथ सटे डबवाली हलके में अभी से चुनावी का आलम है। इस  ‘हॉट’ सीट पर आने वाले चुनाव को लेकर अभी से शह-मात का खेल शुरू हो गया है। डबवाली में चौधर की जंग आने वाले चुनाव में एक ही परिवार के सदस्यों के बीच होने की प्रबल संभावना है।

सिरसा (सेतिया): पंजाब की सीमा के साथ सटे डबवाली हलके में अभी से चुनावी का आलम है। इस  ‘हॉट’ सीट पर आने वाले चुनाव को लेकर अभी से शह-मात का खेल शुरू हो गया है। डबवाली में चौधर की जंग आने वाले चुनाव में एक ही परिवार के सदस्यों के बीच होने की प्रबल संभावना है। 

देवीलाल परिवार से ही जुड़े नेताओं के बीच चौधर की जंग छिडऩे से माहौल रोमांचक बन गया है। नैना चौटाला यहां से मौजूदा विधायक हैं। कोई बड़ा सियासी उलट-फेर न हुआ तो इस बार फिर से नैना चौटाला ही यहां से चुनावी समर में उतरेंगी। कांग्रेस से पिछली बार डा.के.वी.सिंह उम्मीदवार थे। इस बार भी वे पूरे सक्रिय हैं। अभी पिछले माह में ही उन्होंने रैली की, जिसमें रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने शिरकत की थी। भाजपा इस बार बड़ा दांव खेल सकती है। पिछली बार भाजपा से देवकुमार शर्मा उम्मीदवार थे। अब यहां से आदित्य देवीलाल भी सक्रिय हैं। खास बात है कि आदित्य रिश्ते में नैना चौटाला के देवर हैं। जनवरी 2016 में हुए पंचायती चुनाव में आदित्य ने जोन नं. 4 से नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला की पत्नी कांता चौटाला को पराजित कर सियासत में जोरदार एंट्री की थी। 

देवीलाल परिवार से होने के नाते चौटाला के गढ़ में आदित्य को उतारकर भाजपा भी एक तीर से कई निशाने साधने की रणनीति में है।  इसी 25 अगस्त को डबवाली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ‘जिए किसान-जिए जवान’ रैली करने जा रहे हैं। आदित्य को इस रैली का अध्यक्ष बनाया गया है। यहां पर 4 बार कांग्रेस, एक बार आजाद उम्मीदवार जबकि 7 बार इनैलो जीत हासिल करने में कामयाब रही है। हलके में कुल 1 लाख 89 हजार मतदाता हैं। सर्वाधिक 39 हजार जट्ट सिख मतदाता हैं जबकि 18956 जाट मतदाता हैं। इस हॉट सीट पर नैना का चुनाव लडऩा तय माना जा रहा है। वहीं, कांग्रेस से डा.के.वी.सिंह प्रबल दावेदार हैं। डा.सिंह रिश्ते में नैना के चाचा ससुर लगते हैं। आदित्य पर भाजपा दांव खेलती है तो जाहिर तौर पर इस सीट की चौधर के लिए परिवार के बीच ही सियासी जंग होगी। 
 

डबवाली से अब तक बने विधायक

वर्ष      विधायक   पार्टी
1967  केसराराम    कांग्रेस
1968      तेजा सिंह     आजाद
1972   गौवर्धन दास     कांग्रेस
1977          मनीराम    जनता पार्टी
1982         गौवर्धन दास  कांग्रेस
1987        मनीराम         लोकदल
1991        संतोष सारवान   कांग्रेस
1996      मनीराम         लोकदल
2000          डा.सीताराम   इनैलो
2005    डा.सीताराम       इनैलो
2009      डा.अजय चौटाला     इनैलो

 

 







2014    नैना चौटाला          इनैलो

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!