Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Sep, 2017 10:42 AM
उन्नत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत प्रेम ने आज राई रैस्ट हाऊस में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि...
सोनीपत:उन्नत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत प्रेम ने आज राई रैस्ट हाऊस में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में लाला जगत नारायण की याद में माता मन्तारी देवी चैरीटेबल ट्रस्ट 1.51 लाख पौधे प्रदेश में लगाएगा। इस कार्यक्रम की शुरूआत करनाल रेंज के आई.जी. सुभाष यादव हर थाने व पुलिस लाइन में 51 हजार पौधे लगाकर करनाल से करेंगे।
भारत प्रेम ने कहा कि आई.जी. यादव की तरह यदि सभी आई.जी. सहयोग करें तो हरियाणा हरे-भरे पेड़ों से लदे व स्वच्छ वातावरण युक्त थानों वाला भारत का पहला राज्य होगा। साथ ही हरियाणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का शुद्ध वातावरण वाला राज्य भी होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष गीता आहूजा भी उपस्थित रही। उन्होंने कहा कि हरियाणा में महिलाएं बेहतर स्थिति में हैं और वे हर क्षेत्र में अपना बराबर सहयोग देती हैं।