नशेड़ी पति ने गंडासी मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट

Edited By Deepak Paul, Updated: 19 Jul, 2018 10:50 AM

charged killer wife addicted to drugs

चकेरियां गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी। गांव चकेरियां का सुखदेव सिंह(65) पत्नी अमरजीत कौर के साथ गांव में रहता था। सुखदेव सिंह की 3 बेटियां व एक बेटा है और चारों विवाहित हैं। सुखदेव सिंह करीब 28 साल पहले बंगी गांव से आकर जहां बसा था।...

कालांवाली(सिंगला): चकेरियां गांव में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर दी। गांव चकेरियां का सुखदेव सिंह(65) पत्नी अमरजीत कौर के साथ गांव में रहता था। सुखदेव सिंह की 3 बेटियां व एक बेटा है और चारों विवाहित हैं। सुखदेव सिंह करीब 28 साल पहले बंगी गांव से आकर जहां बसा था। सुखदेव का अपनी पत्नी से मनमुटाव रहता था और वह नशे का भी आदी था। देर रात सुखदेव सिंह ने किसी बात से नाराज होकर पत्नी के सिर में गंडासी मारी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी अपने खेत में जाकर सो गया। 

सुबह घटना की सूचना मिलने पर डबवाली के डी.एस.पी. किशोरी लाल व कार्यकारी थाना प्रभारी धर्मपाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। कार्यकारी थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पुत्र हरवंत सिंह के बयान पर सुखदेव सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया। उन्होंने बताया कि आरोपित सुखदेव सिंह को शीघ्र ही काबू कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!